Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR और हरियाणा की बात करें तो 25 अगस्त को बारिश का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों तथा संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में 25 अगस्त को मौसम खास तौर पर सक्रिय रह सकता है।

दक्षिण के राज्यों के मौसम का हाल  

ओडिशा और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मानसूनी गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा और राजस्थान में भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।        

Also read: ‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast