Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को मिली जमानत, रिहा होने के लिए देने पड़े इतने करोड़ रुपए

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को मिली जमानत, रिहा होने के लिए देने पड़े इतने करोड़ रुपए

Rajpal Yadav Gets Bail:फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह आठ दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है। बेल देने से पहले राजपाल यादव ने ड्रॉफ्ट के जरिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 1.5 करोड़ रुपए दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। 

राजपाल यादव के वकील ने 12 फरवरी के दिन मीडिया से कहा था कि ओरिजिनल 5 करोड़ का मामला था लेकिन अब 11 करोड़ का हो गया है। इस केस में अब तक 2.5 करोड़ रुपए दे दिए गए हैं। एक करोड़ रुपए पहले दिए गए थे। वहीं, 16 फरवरी को 1.5 करोड़ रुपए ड्राफ्ट के जरिए दिए गए हैं। 

कोर्ट में क्या-क्या हुआ

दरअसल, दोपहर 2 बजे के आसपास सुनवाई शुरू हुई। जिसके बाद राजपाल यादव के वकिल ने बताया कि वह बिना किसी शर्त के फिक्सड डिपॉजिट रसीद के जरिए 1.5 करोड़ देने को तैयार हैं। जिसपर जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि आप पहले ही जानते हैं आपको पैसे ड्राफ्ट के जरिए भरने हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि 25 लाख का ड्रॉफ्ट पहले से ही रेस्पोंडेंट के नाम पर हैं और 75 लाख का एक और ड्राफ्ट जमा किया जा चुका है। फिर कोर्ट ने 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश दिया। उसके बाद 3 बजे के बाद फिर से सुनवाई शुरू हुई और 1.5 करोड़ रुपए जमा करने के बाद राजपाल जमानत दे दी गई।

क्या है चेक बाउंस का मामला

दरअसल, यह मामला 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए उधर लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और अभिनेता को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बैंक में पैसा न होने के कारण उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी करार दिया और छह महीने जेल की सजा सुनाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast