Search KhabarFast

Press ESC to close

‘नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं’ पाकिस्तान को आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने दी कड़ी चेतावनी

‘नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं’ पाकिस्तान को आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने दी कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली: राजस्थान के अनूपगढ़ में जवानों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीधे चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे। इस बार हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भूगोल पर रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा।

विजयादशमी के दिन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने राजस्थान के अनूपगढ़ में सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को दुनिया के इतिहास और भूगोल में अपनी जगह बनाए रखाना चाहत है, तो उसे अपने देश में पनप रहे आतंकवाद को खत्म करना होगा। क्योंकि इस बार हम वो संयम नहीं दिखाएंगे, जो हमने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में दिखाया था और अगर फिर हमें उकसाया गया तो हम एक कदम आगे भी जाएगे। अगर ऐसा हुआ इस बार पाकिस्तान को सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं।

जवानोंको तैयार रहने का निर्देश

इसके साथ हा आर्मी चीफ ने जवानों को तैयार और स्टैंडबाय पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही एक और मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कृपया पूरी तरह तैयार रहें। ईश्वर की कृपा से आपको बहुत जल्द एक और मौका मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japan News: 7.1 तीव्रता से कांपी जापान की धरती, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

Japan News: जापान के भूकंप के झटकों से दहल गई। दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:27 बजे कुमामोटो प्रांत में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। प्रभावित क्षेत्रों में भूकंप की तीव्रता जापान के भूकंप मापने वाले पैमाने पर अधिकतम स्तर 7 दर्ज की गई। प्रशासन ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है, जबकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

‘सिर्फ 2 साल बाद ही पेपर लीक की घटना...', कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उठाया 2024 के एंटी पेपर लीक कानून पर सवाल

Gaurav Gogoi Statement: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को 2024 की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (अंडरग्रेजुएट) (NEET-UG) के प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपित 45 आरोपियों में से 44 को जमानत मिल चुकी है।

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त...छात्रों पर कार्रवाई रोकने का आदेश, निष्पक्ष जांच के निर्देश

दिल्ली और देश के कई राज्यों में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast