
Raja Bhiya Wife Drama: प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में होने का कारण वो खुद नहीं, बल्कि उनकी पत्नी हैं। दरअसल, देर रात अपनी बहन साध्वी सिंह के घर पहुंची राजा भईया की पत्नी भवानी सिंह, लेकिन जब उनकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने रातों-रात हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद साध्वी सिंह ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को भी बुला लिया। मौके पर हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला अपने हाथ में लेते हुए राजा भईया की पत्नी को समझा-बुझाकर तुरंत घर भेजा।
राजा भईया की पत्नी पर बहन बहन साध्वी का आरोप
साध्वी सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बार-बार उनके घर आकर माता-पिता और उन्हें प्रॉपर्टी विवाद को लेकर धमकाती हैं। मंगलवार रात को भानवी लखनऊ में साध्वी के घर पहुंचीं और गेट न खोलने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर समझा-बुझाकर मामला शांत किया। जानकारी के अनुसार, भानवी सिंह का अपने पति, जनसत्ता दल के नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ भी कानूनी विवाद चल रहा है।
अक्सर "डांस बार" जाते थे वो- भवानी
भानवी सिंह ने पारिवारिक अदालत में एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 1994 में उनकी शादी के बाद से लगभग 30 साल तक उनके साथ घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और विवाहेतर संबंधों का सिलसिला रहा। तलाक के मामले की सुनवाई वर्तमान में दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रही है। इसके अलावा, भानवी ने दावा किया कि राजा भैया अक्सर "डांस बार" जाते थे और कई महिलाओं के साथ उनके संबंध थे, जबकि उन्हें उनके साथ समय बिताने का अवसर नहीं दिया गया। अपने हलफनामे में भानवी ने 2016 की एक घटना का भी उल्लेख किया है।
Leave a comment