Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के रोहतक में बारिश का कहर, हुड्डा के आवास की दुकानों के छज्जे गिरे, जलभराव में डूबने से बच्चे की मौत

हरियाणा के रोहतक में बारिश का कहर, हुड्डा के आवास की दुकानों के छज्जे गिरे, जलभराव में डूबने से बच्चे की मौत

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के रोहतक स्थित आवास में बनी दो दुकानों के छज्जे बारिश के कारण गिर गए। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

हरियाणा के रोहतक में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कॉलोनियों में जलभराव के बीच एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राजीव कॉलोनी में बारिश के पानी से भरे एक खाली प्लॉट में डूबने से 8-9 साल के बच्चे की मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और परिवार के साथ रोहतक में मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि करीब 400 गज के खाली प्लॉट में बारिश का पानी जमा था। बच्चा इसी पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast