
There is a station named Masjid in India: भारत में 8 हजार के करीब रेलवे स्टेशनों मौजूद है। इनमें से कई स्टेशनों के नाम अजीबो-गरीब रखे गए है, जिनका नाम सुनकर हैरानी होती है। ऐसे में एक ओर रेलवे स्टेशन का नाम वायरल हो रहा है। जो मस्जिद बंदर के नाम से जाना जाता है। हालांकि भारत में इस नाम को सुनकर आप थोड़ा हैरान जरूर होंगे, लेकिन इस स्टेशन का नाम रखने के पीछे कई कहानियां है। तो चलिए आज हम आपको इन कहानियों से रूबरू करवाते है।
भारत में मौजूद है मस्जिद नाम का स्टेशन
दरअसल मुंबई में मस्जिद बंदर नाम का एक रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन के नाम को लेकर कई कहानियां है। बताया जाता है कि इस स्टेशन के बेहद करीब मस्जिद बंदर नाम का एक पुल है जिसकी वजह से इस स्टेशन का नाम यह रखा गया है। वहीं दूसरी और कहा जाता है कि यह स्टेशन मुस्लिम इलाके में आता है इसलिए भी इसका नाम मस्जिद बंदर रखा गया है।
मुंबई के इस इलाके में है रेलवे स्टेशन
मस्जिद बंदर दक्षिण मुंबई क्षेत्र का रेलवे स्टेशन है। इसमें बंदर शब्द का इस्तेमाल बंदरगाह के लिए किया गया है। इस स्टेशन के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। इसके आसपास कई बाजार है, जिसके कारण यहां काफी भीड़ रहती है। स्टेशन के पूर्व में आयरन मार्केट और पश्चिम में हीरा व्यापारी बाजार स्थित है।
इसके अलावा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के काफी पास होने के कारण सभी ट्रेनें मस्जिद बंदर से होते हुए जाती हैं। इसके पास ड्राई फ्रूट का बहुत बड़ा थोक मार्केट भी है। वहीं थोड़ा आगे जाएं तो मुंबा देवी नाम का एक प्राचीन मंदिर भी पड़ता है। इसे मुंबई की पहचान माना जाता है।
Leave a comment