Search KhabarFast

Press ESC to close

पैलेट गन मामले में राहुल-प्रियंका का थाने में विरोध प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर दे रहे धरना; चरखा लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

पैलेट गन मामले में राहुल-प्रियंका का थाने में विरोध प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर दे रहे धरना; चरखा लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress Protest: दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धरना दिया। वह 19 साल के साहिल लोचब के साथ थाने पहुंचे थे। साहिल का आरोप है कि 20 जुलाई को CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पैलेट गन से वह घायल हुआ था। राहुल गांधी ने साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसी व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान साहिल की आंख और पेट में पैलेट लगी थी। इसके बाद साहिल का AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज और ऑपरेशन भी हुआ।

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल

राहुल गांधी और साहिल सबसे पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दोनों पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सेंट्रल दिल्ली के DCP सचिन शर्मा से मुलाकात की। DCP से बातचीत के बाद भी जब FIR दर्ज नहीं हुई तो राहुल गांधी और साहिल थाने में ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हो गए।

राहुल गांधी ने किया दावा 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि चोट के कारण साहिल की एक आंख की रोशनी खतरे में है। राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तक गृह मंत्री ने छात्रों को इस कार्रवाई को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है और प्रधानमंत्री ने भी माफी नहीं मांगी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो उसे भी इसकी अनुमति नहीं दी जा रही।

आवाज उठाते रहेंगे- राहुल गांधी 

उन्होंने कहा कि वह साहिल और प्रदर्शन में घायल हुए दूसरे छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मामले में FIR दर्ज होगी, न्यायिक जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच प्रदर्शन से जुड़ी सभी शिकायतों की जांच कर रही है। साहिल की शिकायत भी क्राइम ब्रांच को जांच के लिए भेजी जाएगी।

साहिल ने दी थी लिखित शिकायत 

सूत्रों के अनुसार, साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ पुलिस से संपर्क कर लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी मामले को उठाया गया, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद साहिल ने राहुल गांधी से मदद मांगी। फिलहाल इस मामले को लेकर कांग्रेस और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। अब जांच के बाद यह साफ होगा कि साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज होती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Also read: छत्तीसगढ़ में परीक्षा से पहले Bsc का पेपर लीक, व्हाट्सऐप पर आए 70 फीसदी सवाल हुए मैच; एग्जाम किया गया रद्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में परीक्षा से पहले Bsc का पेपर लीक, व्हाट्सऐप पर आए 70 फीसदी सवाल हुए मैच; एग्जाम किया गया रद्द

Chattisgarh News:छत्तीसगढ़ की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष के पेपर लीक होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। व्हाट्सऐप पर लीक पेपर असली परीक्षा पेपर से 70 फीसदी तक मैच होने के बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में परीक्षा कैंसिल कर दी। वहीं, सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रक्षाबंधन पर घर जाने की चिंता हुई दूर! रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान;देखें रूट और टाइमिंग

Special Train On Occassion Of Rakshabandhan:त्योहार के सीजन में लोगों को घर जाना होता है। इस दौरान घर तक के सफर तय करने के लिए गाड़ियों जैसे रेलवे, बस या ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, त्योहार के कारण लोगों की आवाजही बढ़ जाती है, इस दौरान गाड़ियों में भीड़ बढ़ जाती है और लोगों को यात्रा करने में दिक्कत होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast