Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में SIR पर सियासी घमासान, CM धामी बोले- यह चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया

उत्तराखंड में SIR पर सियासी घमासान, CM धामी बोले- यह चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एस आई आर प्रक्रिया को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए इसे चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया बताया है। सीएम ने कहा कि एस आई आर के जरिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में समय-समय पर एस आई आर की प्रक्रिया होती रही है।

फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं की पहचान या ऐसे लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की आपत्ति जायज होगी तो चुनाव आयोग उस पर जरूर कार्रवाई करेगा। वोटर शुद्धिकरण पूरी तरह फेयर तरीके से हो रहा है। अगर फेक वोट काटे जा रहे हैं या संदिग्ध लोगों की पहचान हो रही है, तो किसी पार्टी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

रिवर्स पलायन को लेकर सीएम का बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में रिवर्स पलायन की रफ्तार बढ़ी है। लोग गांवों की ओर लौटकर रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार, पंडित दीनदयाल होमस्टे और एमएसएमई समेत कई योजनाओं के जरिए सरकार प्रवासियों और स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।

पीएम आवास को लेकर उत्तराखंड की नई मांग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तराखंड में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ मिलने का दावा मुख्यमंत्री ने किया। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताते हुए कहा कि राज्य ने अतिरिक्त जरूरतमंद परिवारों के लिए भी आवास की मांग रखी है।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, CM ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का फैसला, BJP महिला मोर्चा ने CM धामी का जताया आभार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क होगी।

देहरादून में राज्यपाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस लाइन में हरियाली तीज की धूम, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन

हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast