Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुनी अनुबंधित विद्युत और नगरपालिका कर्मियों की मांगें, जल्द समाधान का आश्वासन दिया

Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुनी अनुबंधित विद्युत और नगरपालिका कर्मियों की मांगें, जल्द समाधान का आश्वासन दिया

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि है जिन्हें हल कराने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, सामान वेतन सहित अन्य मांगों को उठाया जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इन मांगों को लेकर विभाग के एसीएस के साथ बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकत की और मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री अनिल विज ने संघ की मांगों पर जल्द चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर इनके समाधान का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देहरादून में राज्यपाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

उत्तराखंड में SIR पर सियासी घमासान, CM धामी बोले- यह चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया

उत्तराखंड में एस आई आर प्रक्रिया को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए इसे चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया बताया है।

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस लाइन में हरियाली तीज की धूम, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन

हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast