Chattisgarh News:छत्तीसगढ़ की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष के पेपर लीक होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। व्हाट्सऐप पर लीक पेपर असली परीक्षा पेपर से 70 फीसदी तक मैच होने के बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में परीक्षा कैंसिल कर दी। वहीं, सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पेपर लीक मामले की तहकीकात होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सऐप पर आया प्रश्न पत्र
यह मामला गुरुवार यानी 20 अगस्त का है। इस दिन Bsc ( Ag) सेकंड ईयर की परीक्षा आयोजित किया गया था। सेकंड सेमेस्टर के एटोमोलॉजी ( AENT 221-फसल और स्टोर किए गए अनाज में पेस्ट मैनेजमेंट-1 ) की परीक्षा से जुड़ा है। राज्य भर के 34 कॉलेजों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच लगभग 500 छात्रों ने यह एग्जाम दिया था। वहीं, परीक्षा खत्म होते ही सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट वायरल होने लगा। जिसके बाद NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, मामला बढ़ता देख आधिकारिक जांच के आदेश देते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई है।
सितंबर में फिर से होगी परीक्षा
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ कपिल देव दीपक के अनुसार, सुबह 9:30 बजे केंद्र पर प्रश्नपत्र निकाले गए थे। व्हाट्सऐप पर जो फाइल सर्कुलेट हो रही थी, वह हूबहू पेपर का फॉर्मेंट तो नहीं था लेकिन, लगभग 70 प्रश्न मैच हो रहे थे। इस आधार पर परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रद्द की गई AENT 221 की परीक्षा अब सिंतबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।
Also read: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचे पर चला JCB, हटाया गए बैरिकेड और सुरक्षा घेरा