Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस लाइन में हरियाली तीज की धूम, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस लाइन में हरियाली तीज की धूम, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन

Uttarakhand News: हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि  गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अथिति  गीता धामी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज के झूले एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, हरियाली तीज समारोह के दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुनीता जैन को तीज क्वीन,  रजनी रावत, फस्र्ट रनरअप तथा नेहा व पार्वती सैकण्ड रनरअप रही।

प्रतिभा का प्रदर्शन किया 

समारोह में आयोजित बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कु० भूमि ने प्रथम, कु० रागनी ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले वैभव सिंह पुत्र विक्रान्त कुमार, अभिनव राणा पुत्र शैलेश राणा तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परिक्षित चौधरी पुत्र योगेश सिंह चौधरी शामिल रहें। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

व्यस्तताओं के बीच खुशियों के पल- गीता धामी 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि गीता धामी महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। अपने वक्तव्य में उनके द्वारा कहा गया कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे रहते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार को व्यस्तताओं के बीच खुशियों के पल साझा करने, आपसी जुड़ाव को मजबूत करने और परिवार में प्रेम, सहयोग व सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन पुलिस परिवार की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मनोरंजक गतिविधियों ने लगाया चार-चांद

आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। तीज के पारंपरिक झूले, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में चार-चांद लगा दिए। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।  कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। तीज समारोह पुलिस परिवार की एकजुटता, महिला प्रतिभा, सांस्कृतिक एवं आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना।

ये रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरमीत कौर, विशिष्ट अतिथि गीता धामी, गौरी सेठ पत्नी दीपम सेठ, सोनू पत्नी सुनील कुमार मीना, तनवी सिंह पत्नी बरिन्द्र जीत सिंह, सरोज पत्नी धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल, निधि पत्नी अमित श्रीवास्तव, रेनू लोहानी, अपर पुलिस अधीक्षक, अनिता अंथवाल पत्नी  सी0डी0 अंथवाल, पूर्णिमा गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक,  जूही मनराल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य अतिथिगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।  कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका  सरीता डोबाल, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, जया बलोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऐश्वर्या पत्नी  प्रमोद कुमार, वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक देहरादून, भावना पंत पत्नी जगदीश चन्द्र पंत, अंजू रावत पत्नी राजीव रावत तथा उनके साथ पुलिस परिवार से कु0 निधि एंव सुमन, अध्यापक पुलिस मार्डन स्कूल द्वारा बखूबी निभाई गई।

Also read: उत्तराखंड में SIR पर सियासी घमासान, CM धामी बोले- यह चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का फैसला, BJP महिला मोर्चा ने CM धामी का जताया आभार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क होगी।

देहरादून में राज्यपाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast