Rahul Gandhi News: विपक्ष के सांसदों के साथ लंच के बाद एक बार फिर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की राहुल गांधी ने मांग की। उन्होंने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह जंतर-मंतर जाना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि वहां बैठकर देश को यह बताना चाहते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। इसके लिए जिम्मेदार लोग देशद्रोही हैं, और मैं आपको अभी बता रहा हूं: ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।
मेरे ख़िलाफ़ 100 FIR दर्ज हों- राहुल गांधी
अपने और दूसरे सांसदों के ख़िलाफ़ दर्ज FIR पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मेरे ख़िलाफ़ 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं; मैं चाहता हूँ कि मेरे ख़िलाफ़ 100 FIR दर्ज हों। हर FIR मेरे लिए एक मेडल की तरह है।"