Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 8 अक्टूबर को 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Kal Ka Mausam: 8 अक्टूबर को 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Kal Ka Mausam 8 october 2026: मानसून का असर अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मौसम खराब रहने की संभावना है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह कई इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण हैं। दक्षिणी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर भी ऊपरी हवा में परिसंचरण बना हुआ है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 8 अक्टूबर को बारिश और तेज हवा की संभावना है। यहां करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार और झारखंड में भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। झारखंड में कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाओं के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं का अलर्ट है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मौसम बिगड़ सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। 

Also read: Delhi News: सीमापुरी में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सीमापुरी में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान ढह गया, जिससे कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे न्यू सीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी के पास हुई।

विराट कोहली पर दावे को प्रवक्ता ने बताया गलत, फलाहारी महाराज के आरोपों पर दी सफाई

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज की ओर से किए गए दावों पर अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast