
नई दिल्ली: आप में से कई लोगों ने आलीशान घर देखे होंगे, जिसमें कई तरह की सुवीधाओं का ध्यान रखा गया होगा। वहीं आज हम आपको एक ऐसे आलीशान बंगले के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में जानकर यकीनन आप भी दांतों तले उंगलियां दवा लेगे। जहां एक तरफ दुनिया इस घर की खासियत इसे बेहद खूबसूरतबना देती है। वहीं दूसरी ओर इस घर के बनने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। इसलिए आज हम आपको इस घर के बारे में बताने वाले है।
बता दें कि, हम जिस घर की बात कर रहे है उसका नाम बकिंघम पैलेस है। वहीं ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का घर बकिंघम पैलेस दुनिया के सबसे महंगे और चर्चित घरों में से एक है। हालांकि इस घर को खरीद पाना या किराए पर लेना किसी के बस की बात नहीं है। इस घर की कीमत का अंदाजा लगा पाना ही बड़ा मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत 2.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं, कोरोना के बाद इस घर की कीमत में और भी इजाफा हो गया। कोरोना से पहले इस घर की कीमत 100 मिलियन पाउंड थी। वहीं, अगर कोई इस घर को एक महीने के लिए किराये पर भी लेना चाहे तो उसे उसे 2.6 मिलीं पाउंड देने चुकाने होंगे।
बकिंघम पैलेस के बनने की पूरी कहानी
इसके साथ साल 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने इस बड़े टाउन हाउस को बनवाया था। आज यह पूरी दुनिया में बकिंघम पैलेस के नाम से मशहूर है। पहली बार साल 1837 में क्वीन विक्टोरिया ने इस घर को अपना ऑफिशियल पैलेस घोषित किया था। क्वीन विक्टोरिया बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थी।
Leave a comment