Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: बड़े घर में शादी के लिए बनी फर्जी SHO, शादी के बाद खुली पोल, युवती गिरफ्तार

Punjab News: बड़े घर में शादी के लिए बनी फर्जी SHO, शादी के बाद खुली पोल, युवती गिरफ्तार

Punjab News: बड़े घर में शादी करवाने की लालसा हर एक लड़की की होती है लेकिन बड़े घर में शादी करवाने के लिए कोई ऐसा गलत काम हो जाए और उसके लिए शादी के बाद जेल की सलाखों में जाना पड़े कैसा लगेगा। ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोगा से आया है जहां पर पुलिस ने एक नकली SHO बनीं लड़की कोमल प्रीत को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबकि, कोमल प्रीत तरनतारन जिले की रहने वाली है और अभी मल्लवाला जिला फिरोजपुर में रह रही थी। वह एक गरीब परिवार की लड़की के मन में आया कि वह किसी बड़े परिवार के घर में शादी करवाएगी। वहीं लड़की ने नकली SHO बन कर जीरा में घूमना शुरू कर दिया और कुछ समय में अंदर ही उसकी पहचान एक लड़के के साथ हो गई। जो किसी प्राइवेट कंपनी में मैनेजर का काम करता था। उसके साथ लड़की ने दोस्ती की और दोस्ती में लड़की और लड़के के परिवार वालों ने उनकी शादी कर दी।

शादी बड़ी धूम धाम से हुई। कुछ दिन लड़का लड़की घूमते रहे। वहीं लड़की ने कहा कि उसकी छुट्टी खत्म हो गई है और उसकी बदली मोगा हो गई है। लड़की मोगा में दो तीन दिन घूमती रही और शाम को अपने पति के साथ वापस जीरा चली जाती। वहीं पुलिस को लड़की पर शक हुआ और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वर्दी और एक पुराना किसी मुलाजिम का आई कार्ड भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की को अदालत में पेश कर रिमाड़ पर लिया और इस मामले की जांच में जुट गई।  

वहीं डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की ने बड़े घर में शादी करवाने के लिए यह सारा नाटक किया था। यह फिरोजपुर के मल्लवाला की रहने वाली है और जीरा में इसकी शादी हुई। उसकी सास द्वारा इसका बहुत स्वागत भी किया था। अभी इसका एक दिन का रिमांड लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा नया गांव बीर बरखताबाद बाईपास पर उस समय हुआ, जब बादली की ओर से सामान लेकर बहादुरगढ़ आ रहा एक कैंटर सड़क किनारे रुका। बताया जा रहा है कि चालक कैंटर को साइड में खड़ा कर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार कैंटर के संपर्क में आ गए। अर्थिंग होने से चालक करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते कैंटर में आग लग गई।

Haryana News: हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट और नई पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और HCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसको लेकर सरकार ने एक आदेश भी जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast