Search KhabarFast

Press ESC to close

Patna News: सड़क हादसे में य़ुवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने निजी वाहनों समेत पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग; लगा लंबा जाम

Patna News: सड़क हादसे में य़ुवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने निजी वाहनों समेत पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग; लगा लंबा जाम

Patna Uproar: बिहार की राजधानी पटना में आज 07 अगस्त शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इस हादसे को लेकर बवाल हो गया है। युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने आसपास के इलाकों में गदर काटा और बस समेत पुलिस की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस वालों पर पथराव भी किए गए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आज सुबह पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी और छोटी पहाड़ी चौराहा के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आसपास को लोगों ने जमकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। 

Also read: Bihar News: बिहार के भागलपुर में बेटी के सम्मान में किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

कई वाहनों में आगजनी

बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने हादसे में शामिल बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। ये हंगामा यहीं नहीं रुका। भीड़ ने आसपास के कई वाहनों में भी आग लगा दी। इसके अलावा पुलिस के 3 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। इसके अलावा मौके पर पहुंची पुलिस और मीडियाकर्मियों पर पथराव किए गए।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद से ये हंगामा शुरु हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव कम करने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ कई थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें, इस हंगामे के चलते सड़क पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई वाहन और लोग जाम में फंस गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले हलचल, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले प्रदेश की राजनीति और बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की तीनों प्रमुख मांगों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इनमें से दो मांगों का समाधान पहले ही हो चुका है, जबकि तीसरे मुद्दे पर भी सरकार स्तर पर चर्चा जारी है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा नया गांव बीर बरखताबाद बाईपास पर उस समय हुआ, जब बादली की ओर से सामान लेकर बहादुरगढ़ आ रहा एक कैंटर सड़क किनारे रुका। बताया जा रहा है कि चालक कैंटर को साइड में खड़ा कर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार कैंटर के संपर्क में आ गए। अर्थिंग होने से चालक करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते कैंटर में आग लग गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast