Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा नया गांव बीर बरखताबाद बाईपास पर उस समय हुआ, जब बादली की ओर से सामान लेकर बहादुरगढ़ आ रहा एक कैंटर सड़क किनारे रुका। बताया जा रहा है कि चालक कैंटर को साइड में खड़ा कर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार कैंटर के संपर्क में आ गए। अर्थिंग होने से चालक करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते कैंटर में आग लग गई।

हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया और बिजली के करंट और आग की लपटों में घिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राकेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बिजली के ढीले तारों को लेकर किस स्तर पर लापरवाही रही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Patna News: सड़क हादसे में य़ुवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने निजी वाहनों समेत पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग; लगा लंबा जाम

Patna Uproar: बिहार की राजधानी पटना में आज 07 अगस्त शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इस हादसे को लेकर बवाल हो गया है। युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने आसपास के इलाकों में गदर काटा और बस समेत पुलिस की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

Punjab News: बड़े घर में शादी के लिए बनी फर्जी SHO, शादी के बाद खुली पोल, युवती गिरफ्तार

Punjab News: बड़े घर में शादी करवाने की लालसा हर एक लड़की की होती है लेकिन बड़े घर में शादी करवाने के लिए कोई ऐसा गलत काम हो जाए और उसके लिए शादी के बाद जेल की सलाखों में जाना पड़े कैसा लगेगा। ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोगा से आया है जहां पर पुलिस ने एक नकली SHO बनीं लड़की कोमल प्रीत को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast