Search KhabarFast

Press ESC to close

झुलसने के लिए हो जाओ तैयार! इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा का दौर, आसमान से बरसेंगे आग के गोले

झुलसने के लिए हो जाओ तैयार! इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा का दौर, आसमान से बरसेंगे आग के गोले

Nautapa 2026: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर अभी अपने चरम पर है। वहीं, अब नौतपा के प्रकोप से हाल बेहाल होने वाला है। दरअसल, 25 मई से 02 जून तक नौतपा के नौ दिन का दौर शुरु होगा। इस दौरान सूरज आग उगलता है और तापमान और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इन दिनों में गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ दर्ज की जाती है। लेकिन क्या आपको नौतपा के बारे में पता है? अगल नहीं, तो चलिए इसके पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं।

क्या है नौतपा?

नौतपा का मतलब है 'नौ तप' यानी नौ दिन की प्रचंड गर्मी। नौतपा हर साल गर्मी के मौसम में पड़ने वाला एक खास और बेहद गर्म समय होता है। बता दें, इस बार ये नौ दिन 25 मई से 02 जून तक है।

अगर ज्योतिषीय कारणों से समझें तो इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। दरअसल, रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है, जो ठंडक देता है। लेकिन सूर्य में प्रवेश करने से इसकी ठंडक नष्ट हो जाती है। वैसे तो सूर्य रोहिणी में लगभग 15 दिन रहते हैं, लेकिन शुरुआती नौ दिन सबसे अधिक तपते हैं, इन्हीं को नौतपा कहा जाता है।

अब अगर वैज्ञानिक कारण देखें तो मई-जून के इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर काफी सीधी और लंबे समय तक पड़ती हैं। जिससे तापमान बहुत तेजी से बढ़ जाता है। इस दौरान कई जगहों पर भयंकर लू चलती है, जो लोगों को परेशान करती हैं।

Also read: 3 दिनों तक दिल्ली की रफ्तार रहेगी धीमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का बड़ा ऐलान

नौतपा में इन बातों का रखें ध्यान

1. खूब पानी, नारियल पानी, छाछ और फल खाएं।

2. हल्का और सात्विक भोजन लें।

3. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

4. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।

5. अगर बाहर निकलना जरूरी है तो सिर ढककर निकलें।

6. तीखा, तला-भुना, नॉन-वेज और ज्यादा मसालेदार भोजन ज्यादा न खाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के दिए सख्त आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने के पहले दिए गए आदेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast