
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले की ग्रमीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,पुलिस जिला ग्रमीण के एसएसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि अमृतसर के ब्यास पुलिस ने 16 के करीब गैंगस्टर काबू किए है,जिनके पास से पुलिस ने 7 राईफल और 7 पिस्टल बरामद की हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पजाब सरकार की तरफ से गैंगस्टरों को खत्म करने की मुहिम शुरू की गई है।
इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर ब्यास के करीब एक ढाबे पर पुलिस ने दबिश की। साथ ही 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया,जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए,पूछताछ करने पर पता चला के इनमें से 4 बड़े गैंगस्टर है। जिन पर पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज है,वहीं उन्होंने बताया के हथियारों के साथ-साथ इनसे जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। वहीं उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। वहीं जब पुलिस ने इनको घेरा तो सभी आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 4 गैंगस्टर हैं, जो जमानत पर जेल में से बाहर आए हुए हैं। पुलिस मुताबिक उक्त सभी लोग एक ढाबे पर बैठे थे, जो एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की अलगाव में थे। वारदात से पहले ही पुलिस ने उक्त मुलजिमों को हथियारों समेत काबू कर लिया।
Leave a comment