पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का हुआ निधन, दुख की घड़ी में पीएम मोदी ने दी सांत्वना

पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का हुआ निधन, दुख की घड़ी में पीएम मोदी ने दी सांत्वना

PT Usha Husband Demise: भारत की पूर्व एथलेटिक्स और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया। इसकी पुष्टि परिवारिक सूत्रों ने की। 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन के निधन से खेल और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी ने पीटी उषा से बात की और उन्हें सांत्वना दी।

जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 की सुबह पीटी उषा के पति वी, श्रीनिवासन अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टारों ने मृत घोषित कर दिया। वह 67 वर्ष के थे।  बता दें कि वी श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पत्नी पीटी ऊषा का हर सफर में साथ दिया, चाहें वो खेल का हो, या सियासी। साथ ही उन्होंने पीटी उषा के संघर्ष भरे समय में उनके साथ खड़े रहे। पीटी उषा के सफलता के पीछे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पीटी उषा और उनका एक बेटा भी है। जिसका नाम उज्जवल है।  

1991में हुई थी शादी

साल 1991 में वी श्रीनिवासन और पीटी उषा ने विवाह रचाया था। उन दोनों की शादी को 35 साल हो चुके थे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में उप पुलिस अधीक्षक भी रह चुक थे। जैसे उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लोग उनकी आत्मा की शांति के साथ और उनके परिवार को ये दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थन की। 

Leave a comment