Pryagraj MahaKumbh:महाकुंभ ने मिला दी जोड़ी, 27 साल बाद पति-पत्नी ने देखा एक-दूसरे का चेहरा

Pryagraj MahaKumbh:महाकुंभ ने मिला दी जोड़ी, 27 साल बाद पति-पत्नी ने देखा एक-दूसरे का चेहरा

Wife-Husband Gets Together After 25 Years: संगमनगरी प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस महाकुंभ में आपने किसी के गुम होने की खबर जरूर सुनी होगी लेकिन, आपसे कोई पूछ ले कि कोई जोड़ी का मिलन हुआ है, तो आप विश्वास नहीं करेंगे। आप यकीन मानिए ऐसा हुआ है।

27 साल बाद मिले पति-पत्नी 

दरअसल, भूली के शयाम नगर के रहने वाले मुरली यादव के साथ ऐसा हुआ है। मुरली यादव के भाई गंगासागर यादव ने 27साल पहले घर छोड़ दिया था। जिसके बाद उनका परिवार वालों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। लेकिन, महाकुंभ उनके लिए वरदान साबित हुआ। बता दें कि, मुरली यादव महाकुंभ मेला घूमने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने बड़े भाई गंगासागर यादव से हुई। जिसके बाद गंगासागर यादव की पत्नी पूरे परिवार के साथ महाकुंभ मेला में पहुंच गई।

वहीं, 27साल बाद अपने पति से मुलाकात होने के बाद मुरली यादव की पत्नी भावुक हो गई। उनका परिवार गंगासागर यादव से बाबा राजकुमार अघोरी बने साधु को घर वापस आने की गुहार लगा रहा है। वहीं, बाबा राजकुमार अघोरी ( मुरली यादव )  घर वालों को नहीं पहचान रहे हैं।

क्या बोलीं  मुरली यादव की पत्नी?  

मुरली यादव की पत्नी धनवा देवी ने बाताया कि मेरे पति का बाया हाथ टूट गया था। उनकी केहूनी निकल गई थी। मैं पत्नी हूं, मैं उनको अच्छे से पहचानती हूं। उनके ललाट पर गहरा जख्म हुआ था। धनाव देवी ने कहा कि उनके चेहरे पर कट के निशान अब भी है। आगे का दोनों दांत बड़ा है। धनवा देवी ने दावा किया कि वह मेरे पति हैं। गंगासागर यादव को देखकर उनके बेटे कमलेश यादव ने कहा कि पिताजी  घर चलिए। बार-बार वह अपने पिता को घर वापस आने की अपील करता रहा। उसने बताया कि वह 2वर्ष का था जब उनके पिता उनके छोड़कर चले गए थे।  

पुलिस को दिया गया आवेदन

गंगासागर के परिवार वालों ने इसकी  शिकायत कुंभ मेला पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगासागर के भाई मुरली यादव ने उम्मीद जताई है कि उनके बड़े भाई घर वालों की बात मान लेंगे और घर आ जाएंगे। फिलहाल परिवार के लोग गंगासागर यादव को समझाने बुझाने में जुटे हैं।

Leave a comment