
नई दिल्ली: देश में इस समय कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा. सरकार ने अभी तक आगे की रणनीति नहीं बताई है. लॉकडाउन के चलते लोग घरों पर रहकर अपने पसंद की अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में जानना चाहते है. वह अपनी पसंद को फॉलो करना चाहता है. जिसके चलते लोग गूगल पर भी सर्च कर रहे है.बता दे कि इन दिनों गूगल पर ना कपूर और ना तीनों खान को सर्च किया गया. बल्कि, बॉलीवुड की दो सुंदर अभिनेत्रियों को सर्च किया गया. सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया गया बता दें कि गूगल पर प्रियंका चोपड़ा को करीब 38 लाख बार सर्च किया गया.
सर्च किया भी क्यों ना जाए क्योंकि यह अभिनेत्री कोरोडों लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुकी है. इसके बाद मशहूर अभिनेत्री अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जानी वाली सनी लियोनी को सर्च किया गया. जिसे करीब 31 लाख बार सर्च किया गया. यह दोनों सुंदर अभिनेत्री बॉलीवुड के सभी सितारों पर भारी पड़ी है. हालांकि, बॉलीवुड के बाकी सितारों को भी लोग सर्च कर रहे है. पर गूगल पर उनकी संख्या दोनों अभिनेत्रियों की तुलना में बहुत कम है. दंबग खान को भी लोगों ने 21 लाख बार सर्च किया है. लेकिन, उनकी यह संख्या दोनों अभिनेत्रियों के सामने बहुत कम है.
बता दें कि गूगल पर दोनों अभिनेत्रियों के बाद तीसरी सुंदर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सर्च किया गया. यह अभिनेत्री भी अपनी अदाओं की वजह से करोडों लोगों के दिल में जगह बना चुकी है.यह तीनों सुंदर बालाएं किसी भी अपना दीवाना बना सकती है. लोग इस लॉकडाउन मे अपनी पसंद का जमकर लुत्फ उठा रहे है और अपनी पसंद के अभिनेता और अभिनेत्रियों को बारे में जान रहे है. वहीं, बॉलीवुड के बाद दूसरा नंबर क्रिकेट जगत का है. इन दिनों सबसे ज्यादा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सर्च किया गया है.
Leave a comment