ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते है केवल 27 लोग

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते है केवल 27 लोग

नई दिल्ली: दुनिया में कुल 195 देश है, इन देशो में 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य है। जहां एक तरफ दुनिया में चीन, रूस, भारत और अमेरिका जैसे बड़े क्षेत्रफल वाले देश है। वहीं दुसरी तरफ दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है, जिसका क्षेत्रफल केवल 250 मीटर का ही है। इसके अलावा इस देश में केवल 27 लोग ही रहते है।

बता दें कि हम जिस देश की बात कर रहे है, उसका नाम सींलैंड है। जो इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह छोटा सा देश खंडहर हो चुके समुद्री किले पर बसा हुआ है, जिसको दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था। किले को ब्रिटेन ने बनाया था, जिसे बाद में खाली कर दिया गया था, तब से ही सीलैंड (माइक्रो नेशन) पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है।सीलैंड इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलामीटर की दूरी पर मौजूद है। यह छोटा सा देश खंडहर हो चुके समुद्री किले पर बसा हुआ है, जिसको दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था। किले को ब्रिटेन ने बनाया था, जिसे बाद में खाली कर दिया गया था, तब से ही सीलैंड (माइक्रो नेशन) पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है।

जीने के लिए कोई संसाधन नहीं

माइक्रो देश सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर है, किले पर बसा ये देश अब लगभग खंडहर होने की हालत में पहुंच चुका है। सीलैंड को रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। सीलैंड समुद्र के बीचो-बीच महज 250 मीटर में फैला है, ऐसे में यहां के लोगों के पास जीने के लिए कोई संसाधन नहीं है। जब इस देश के बारे में अन्य दूसरे देशों और लोगों को जानकारी मिली तो खूब सारे डोनेशन मिलने लगे। डोनेशन मिलने से यहां के लोगों को जीने के लिए जरूरी चीजों की पूर्ति हो गई। सीलैंड भले ही दुनिया का सबसे छोटा देश है, लेकिन असल में विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, यह इटली की राजधानी रोम के बीचो-बीच बसा है। 

Leave a comment