Search KhabarFast

Press ESC to close

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू, IPL 2026 बना टीम इंडिया के चयन का बड़ा आधार

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू, IPL 2026  बना टीम इंडिया के चयन का बड़ा आधार

IPL 2026: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भले ही टूर्नामेंट में समय बाकी है, लेकिन टीम संयोजन, खिलाड़ियों की भूमिका और फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, चयन समिति ने करीब 20 खिलाड़ियों की संभावित सूची तैयार की है, जो वर्ल्ड कप की रेस में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान बारीकी से देखा जाएगा। इस बार IPL का चयन का सबसे बड़ा ‘टेस्ट प्लेटफॉर्म’ माना जा रहा है।

समिति में शामिल हैं ये लोग

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुआई वाली समिति में एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। योजना के तहत सभी सेलेक्टर्स स्टेडियम में जाकर मैच देखेंगे और हर हफ्ते कम से कम 5 मुकाबलों का विस्तृत विश्लेषण तैयार करेंगे। इस बार चयन केवल रन और विकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्डिंग, दबाव में प्रदर्शन और मैच के दौरान निर्णय लेने की क्षमता को भी बराबर महत्व दिया जाएगा।

टीम में बदलाव हो सकता है नुकसान

बोर्ड का फोकस नए खिलाड़ियों पर कम और मौजूदा कोर ग्रुप को मजबूत करने पर ज्यादा है। माना जा रहा है कि बार-बार टीम में बदलाव बड़े टूर्नामेंट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए वही खिलाड़ी प्राथमिकता में रहेंगे, जो पहले से वनडे टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण लगभग तय माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कोर टीम का हिस्सा हैं। इनकी फिटनेस पर खास नजर रखी जाएगी।

IPL बन सकता है मनोरंजन का मंच

इसके अलावा जून में मुल्लांपुर में होने वाले भारत-अफगानिस्तान टेस्ट को लेकर भी बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टीम कोई प्रयोग नहीं करेगी और अपनी मजबूत टीम ही उतारेगी। कुल मिलाकर, IPL इस बार सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि टीम इंडिया के भविष्य को तय करने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। चयनकर्ताओं की नजर हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर होगी, जिसके आधार पर वर्ल्ड कप 2027 की टीम तैयार की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast