Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान वॉर के बीच आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े

ईरान वॉर के बीच आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर  बढ़े

Premium Petrol Price Increase: ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच आम उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने शुक्रवार 20मार्च 2026को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण लिया गया। HPCL के इस कदम के बाद अब देशभर में पेट्रोल  महंगा हो गया हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेगा। बता दें, पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.68रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.77रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

क्यों हुई यह बढ़ोतरी?

दरअसल, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और माइन्स बिछाने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत अब $112 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जबकि भारतीय क्रूड बास्केट भी $146 के स्तर पर पहुंच चुका है। HPCL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा 'हमने पिछले कई दिनों से लागत अवशोषित की, लेकिन अब और सहन नहीं हो पा रहा था। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव को आंशिक रूप से पास-ऑन करने के लिए जरूरी थी।'  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें