Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा राज्यसभा चुनाव...क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, 5वें विधायक को मिला नोटिस

हरियाणा राज्यसभा चुनाव...क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, 5वें विधायक को मिला नोटिस

Haryana News: हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद क्रॉस वोटिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए रतिया से विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने उनसे जवाब मांगा है और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इससे पहले पार्टी के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने चार विधायकों- रेणु बाला, शैली चौधरी, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इजराइ के नाम सार्वजनिक किए थे, जिन पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे। अब पांचवें विधायक को भी नोटिस भेजे जाने से यह साफ है कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

वोट को लेकर हुआ विवाद

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध विजयी रहे, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुल 90 सदस्यीय विधानसभा में से 88 विधायकों ने मतदान किया। भाजपा के पास 48 सीटें, कांग्रेस के पास 37 सीटें, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के पास 2 और निर्दलीय विधायकों के पास 3 सीटें हैं। हालांकि, इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे।

कांग्रेस के विधायकों पर लगा आरोप

कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने साफ कहा था कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वोटों की गिनती के बाद दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप की कोशिश की गई और नतीजों की घोषणा से पहले प्रतिनिधिमंडल से मिलने की मांग की। कुल मिलाकर, हरियाणा राज्यसभा चुनाव का यह मामला अब राजनीतिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई के दौर में पहुंच गया है, जहां आने वाले दिनों में और बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast