Search KhabarFast

Press ESC to close

थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने जाने पर अनुतिन को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- साझेदारी करेंगे और मजबूत

थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने जाने पर अनुतिन को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- साझेदारी करेंगे और मजबूत

PM Congratulate Thailand's PM: पीएम मोदी ने शुक्रवार यानी 20 मार्च को अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता मिलकर भारत और थाइलैंड की रणनीतिक साझेदारी को गहरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच पुराने और गहरे संबंध हैं। 

बता दें कि थाइलैंड के निचले सदन ने 18 मार्च को अनुतिन चर्नविराकुल को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। उन्हें कुल 293 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी नत्थाफोंग रुआंगपान्यवुत को 119 वोट मिले थे। मतगदान के दौरान 86 सदस्यों ने भाग लिया। 8 फरवरी को हुए संसदीय चुनाव के बाद अनुतिन को प्रधानमंत्री चुना गया है। 

अनुतिन दोबारा बने प्रधानमंत्री

बता दें कि 500 सीटों वाले सदन में अनुतिन की पार्टी भूमजईथाई ने 191 साटें जीती थी। उन्होंने पीपुल्स पार्टी को पीछे छोड़ दिया, जिसे 120 सीटें मिली। हालांकि, चुनाव के बाद अनुतिन ने 16 पार्टियों के साथ एक गठबंधन बनाया। जिसमें फेउ थाई पार्टी भी शामिल है। वहीं, इस गठबंधन के पास टोटल 292 सीटें हैं। अनुतिन दो दशक बात दोबारा सरकार बनाने वाले पहले थाई प्रधानमंत्री हैं। उनके सामने कई चुनौतियां भी है। उन्हें साल 2022 में भांग को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए भी जाना जाता है। 

अनुतिन के सामने चुनौतियां

बता दें कि थाईलैंड और कबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद अनुतिन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के बाद फिर से लड़ाई शुरू हो गई थी। इस संघर्ष ने अनुतिन को अपना राष्ट्रवादी छवि को मजबूत किया। जिसके कारण वह दोबारा सत्ता में आए। बता दें कि अनुतिन के पिता चवरत चर्नविराकुल ने एक बड़ी निर्माण कंपनी सिनो-थाई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन की शुरुआत की थी। अनुतिन ने साल 2004 में अरबपति थाक्सिन शिनावात्रा के प्रशासन से राजनीति में कदम रखा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी को नई उड़ान, चंद्रमा पर भारत को साथ चाहता है अमेरिका

India-US News : भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि वाशिंगटन चाहता है कि अमेरिका की चंद्रमा पर वापसी के दौरान भारत भी उसके साथ रहे। बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2026 में बोलते हुए गोर ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आधिकारिक तौर पर ISRO को अपने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स को मिलेगा बड़ा अधिकार, अब खुद चुन सकेंगे फीड का कंटेंट

ऑस्ट्रेलिया सरकार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी पसंद का कंटेंट चुनने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को सरकार ने इससे जुड़े नए ड्राफ्ट कानून का प्रस्ताव रखा।

नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों की याद में सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस, बालेन शाह ने सार्वजनिक छुट्टी का किया ऐलान

Nepal Floods: 26 अगस्त 2026...ये वही दिन था, जब नेपाल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। इस आपदा में अब तक 1340 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं, जबकि करीब 5000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, नेपाल सरकार ने आज सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast