Search KhabarFast

Press ESC to close

Oil Producing Countries: कौन-सा देश सबसे ज्यादा तेल उत्पादन में है नंबर-1, टॉप 10 लिस्ट में देखें भारत की रैंक

Oil Producing Countries: कौन-सा देश सबसे ज्यादा तेल उत्पादन में है नंबर-1, टॉप 10 लिस्ट में देखें भारत की रैंक

 Global Oil Production Ranking: दुनिया भर में कच्चे तेल की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन उत्पादन का बड़ा हिस्सा सिर्फ मुट्ठी भर देशों के पास है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के ताजा 2025के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश बना हुआ है। कुल मिलाकर टॉप 10देश दुनिया के करीब 72%कच्चे तेल का उत्पादन करते हैं।

2025में टॉप 10तेल उत्पादक देश

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) — 13.577मिलियन बैरल/दिन 

रूस — 9.867मिलियन बैरल/दिन 

सऊदी अरब — 9.509मिलियन बैरल/दिन 

कनाडा — 4.938मिलियन बैरल/दिन 

इराक — 4.394मिलियन बैरल/दिन 

चीन — 4.337मिलियन बैरल/दिन 

ईरान — 4.192मिलियन बैरल/दिन 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) — 3.817मिलियन बैरल/दिन 

ब्राजील — 3.745मिलियन बैरल/दिन 

कुवैत — 2.575मिलियन बैरल/दिन

इस लिस्ट में मध्य पूर्व के पांच देश (सऊदी अरब, इराक, ईरान, UAE और कुवैत) शामिल हैं, जो दर्शाता है कि क्षेत्र अभी भी वैश्विक तेल सप्लाई का मजबूत केंद्र है। अमेरिका शेल ऑयल और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के दम पर टॉप पर काबिज है, जबकि रूस और सऊदी अरब OPEC+ नीतियों से प्रभावित रहते हैं।

टॉप 10तेल उत्पादक लिस्ट में भारत नहीं

भारत दुनिया के टॉप 10 तेल उत्पादक देशों में शामिल नहीं है। हालांकि, भारत 21वें नंबर है। EIA और Worldometers के 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, भारत रोजाना लगभग 9.52 लाख बैरल (0.952 मिलियन बैरल) तेल का उत्पादन करता है और विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर है। भारत मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, असम और मुंबई हाई में तेल निकालता है, लेकिन अपनी 85% से ज्यादा जरूरत आयात पर निर्भर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें