Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि फुकेत-दिल्ली विमान के पायलट-इन-कमांड की जांच में एक साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीला पदार्थ) मिला। सुरक्षा, फिटनेस या नियमों के उल्लंघन के मामले में एयर इंडिया की 'जीरो-टॉलरेंस' नियम के तहत, पायलट को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
इसके साथ ही पायलट-इन-कमांड के दो अलग-अलग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिलने की बात सामने आई है। एआईबीबी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए DGCA को जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दिल्ली पहुंचने के बाद हुई मेडिकल जांच में पायलट पहले टेस्ट में पॉजिटिव मिला था। बाद में दोबारा किए गए टेस्ट में भी नतीजा वही रहा। जांच में मारिजुआना (वीड) के सेवन की बात सामने आई है।
क्या है पूरा मामला
4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाते समय यह फ्लाइट 36,000 फीट की ऊंचाई से अचानक 300 फीट नीचे टर्बुलेंस हुई थी।, जिससे इसमें सवार कम से कम 24 यात्री घायल हो गए थे। इस बीच, एएआईबी फुकेत-दिल्ली विमान की घटना से जुड़े सभी जरूरी तकनीकी, ऑपरेशनल, मेडिकल और मानवीय-कारक सबूतों को खंगाल रहा है।
Also read: PM Modi News: भारत-बेल्जियम के बीच MoU का आदान-प्रदान, PM मोदी बोले- रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहरी