
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक बार फिर पांच लोगों की निर्गम हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार घर में सो रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने घर में घुसकरपरिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, बेटी, बहू की धारदार हथियार से हत्या की गई। वहीं घर का दूसरा किसी शादी में शामिल होने गया था जिसकी वजह से वह बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
ये हत्याकांड थरवई थाना क्षेत्र वजीरपुर गांव में हुई है। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि यहां रहने वाला एक व्यक्ति खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा घर से बाहर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
यूपी के प्रयागराज जनपद में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतर वारदात गंगापार इलाके में ही हो रहा है। इससे पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले सामूहिक हत्याकांड की घटना हुई थी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी। उनमें पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां थीं।
किनकी हत्या हुई, कौन है घायल
1. मनीषा पुत्री राजकुमार उम्र 25वर्ष
2. राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार उम्र 55वर्ष
3. सविता पत्नी सुनील उम्र 30वर्ष
4. साक्षी पुत्री सुनील उम्र 2वर्ष
5. कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र 50वर्ष
(इनमें से एक सदस्य बचा है)
Leave a comment