Search KhabarFast

Press ESC to close

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

Delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कई छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। हालाँकि, यह और भी अच्छा होता अगर उनमें कुछ और लड़कियाँ भी होतीं। माफ़ कीजिए। सिर्फ़ एक या दो ही क्यों? और भी होनी चाहिए थीं। जिस तरह आज आपके परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं, वैसे ही मुझे भी आप सभी पर गर्व है। IIT दिल्ली से निकलकर दुनिया का सामना करने जा रहे छात्रों की चिंताओं को समझते हुए, PM मोदी ने उनसे कहा कि वे इस पल को पूरी तरह जिएं।" उन्होंने सुझाव दिया कि वे अपनी आगे की यात्रा के दौरान अपने शिक्षकों और कैंपस लाइफ़ को न भूलें।

पीएम मोदी ने कहा, "आज आप सभी और सभी स्टूडेंट्स इस प्रोग्राम में मौजूद हैं। लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और भी चल रहा होगा। हर स्टूडेंट के मन में आने वाले कल की अपनी एक तस्वीर होगी। कई स्टूडेंट्स अपनी पहली सैलरी का इंतज़ार कर रहे होंगे, कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी कर रहा होगा, कई साथी अपने नए स्टार्टअप का सपना देख रहे होंगे, तो किसी ने अगले कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम का लक्ष्य तय किया होगा। हर किसी का रास्ता अलग है, हर किसी का सपना अलग है। लेकिन इन सबके बावजूद, एक भावना ऐसी है जो आप सभी के मन में एक जैसी होगी।"

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ओरिएंटेशन से लेकर कॉन्वोकेशन तक, आप अपनी यात्रा से संतुष्ट होंगे, लेकिन एक नए अध्याय की शुरुआत को लेकर उत्साहित भी होंगे। इसीलिए मैं कहता हूं, इस पल को पूरी तरह जिएं। भविष्य में जब आप पर ज़्यादा ज़िम्मेदारियां होंगी, तो ये यादें आपको अतीत में ले जाएंगी। इन भावुक पलों में, जब भी ज़िंदगी आपको पीछे मुड़कर देखने का मौका देगी, तो आपको यह कैंपस लाइफ़ याद आएगी। उन्होंने कहा कि वे दोस्त, टीचर, मेंटर और सपोर्ट स्टाफ जो आपका परिवार बन गए और आपको संवारने की जिम्मेदारी उठाई, साथ ही वह जगह जो धीरे-धीरे आपका घर बन गई--आपकी हर सफलता से पहले आप उन्हें याद करेंगे और उनका शुक्रिया अदा करेंगे। इन्हें एक अनमोल धरोहर की तरह साथ रखें। इन्हें भूलें नहीं। यहाँ से जाने से पहले, यहाँ के हर सदस्य से ज़रूर मिलें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast