Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में फार्म हाउस पर कब्जे की कोशिश, 13 आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और वाहन बरामद

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में फार्म हाउस पर कब्जे की कोशिश, 13 आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और वाहन बरामद

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने गांव महेंदरवाड़ा स्थित एक फार्म हाउस में जबरन घुसकर अवैध कब्जा, तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 3 पुराने एसी, एक फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन, घास काटने की मशीन, कैंची समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जनरेटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे 50-60 लोग ट्रकों, ट्रैक्टरों और एक कार में सवार होकर महेंदरवाड़ा स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने जबरन फार्म हाउस में घुसकर वहां मौजूद केयरटेकर और उसके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।

आरोपियों पर फार्म हाउस का नामपट्ट, कर्मचारियों के रहने का कमरा और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ वहां रखा सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी करने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपियों ने फार्म हाउस पर कथित तौर पर जबरन कब्जा कर लिया। शिकायत के आधार पर भोंडसी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त 2026 को उसी फार्म हाउस से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जहां कथित तौर पर कब्जा किया गया था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और बरामद सामान के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast