Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

7 अगस्त को छात्रों और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहले दौर की बातचीत हुई। वहीं, 8 अगस्त को छात्रों और सरकार के बीच बातचीत हुई। वार्ता के बाद छात्रों का कहना है कि बातचीत अच्छे माहौल में हुआ है लेकिन, आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार और छात्रों के बीच बातचीत  

वहीं, सरकार की तरफ से प्रतिनिधिमंडल में शामिल कैबिनेट सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम अलग-अलग छात्र समूहों और संबंधित लोगों से मिलते रहेंगे। हम उन लोगों से मिलेंगी। इसके अलावा हम एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं। सरकार की तरफ से JPSSC.feedback@gmail.com जारी किया गया है। जिसके जरिए छात्र अपनी राय दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि सुझावों के आधार पर सुधार की नीति बनाई जाए और सामूहिक फैसला लिया जाए।

छात्रों का प्रदर्शन जारी 

वहीं, झारखंड परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन शुरू किया है, वह अभी खत्म होता हुआ नहीं दिखा रहा है। छात्रों ने साफ कह दिया है कि अगर मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अगर सरकार रविवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो वह 10 अगस्त को पूर्व-निर्धारित विधानसभा मार्च करेंगे। हालांकि, दो दौर की बातचीत के बाद छात्रों ने कहा कि सकारात्मक वार्ता हुई है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। 
 

Also read: CJP के अभिजीत दिपके ने 'Gen Z' पर मोहन भागवत की टिप्पणी का किया स्वागत, BJP को दी नसीहत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast