Delhi News: इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने नाना पाटेकर याद कर। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे।वह एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि वह बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। एक ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वह देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। मैं नानापाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार जनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 8 अक्टूबर है। भारत के लिए ये एक विशेष दिन है। आज के दिन को हम वायु सेना दिवस के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने सभी जांबाजों को नमन करता हूं। देश को वायु सेना दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं।