PM Modi on Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को "हीरो" बताया। उन्होंने इजरायल जा रही फ्लाइट में विमान पर हुए हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद यात्रियों की रक्षा करने में उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनके शौर्य ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट को साझा कर पीएम मोदी ने कहा, "कैप्टन स्मित मच्छर एक हीरो हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस और दूसरों के जीवन की रक्षा करने का अटूट संकल्प दिखाया। उनके शौर्य ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। उन्होंने आगे कहा, "भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
चाकू से किया था हमला
यह घटना दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में घटी, जब कैप्टन मच्छर पर उनके सह-पायलट ने पर चाकू से हमला किया और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों और बचाव दल को हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान को बाद में मार्ग बदलकर सऊदी अरब में सुरक्षित रूप से उतारा गया। दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि टकराव के दौरान विमान के अचानक नीचे गिरने पर कितनी दहशत फैल गई थी