Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs WI: 406 रन का लक्ष्य भी आसान! गुवाहाटी की पिच पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल

IND vs WI: 406 रन का लक्ष्य भी आसान! गुवाहाटी की पिच पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों का लक्ष्य हासिल करने के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी की पिच की आलोचना  की। उन्होंने कहा कि "बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए" और गेंदबाजों को कम मदद देने वाली परिस्थितियां "उचित नहीं" थीं। बता दें कि भारत ने बुधवार को वनडे इतिहास में सबसे बड़े रन चेज़ को पूरा करते हुए सिर्फ 43.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "देखिए, अगर मुझे बिल्कुल ईमानदारी से कहना हो, तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए, क्योंकि आप क्रिकेट की बात करते हैं - लेकिन यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है। उन्होंने कहा, “ज़रा सोचिए, इस विकेट पर एक युवा गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है और विपक्षी टीम 400 रन बना लेती है, और फिर हमें 400 रनों का पीछा करना पड़ता है। ज़ाहिर है, रिकॉर्ड के लिहाज़ से यह शानदार है, दर्शकों के लिए शानदार है, ब्रॉडकास्टर के लिए शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक सच्चे क्रिकेट प्रशंसक और कोच के तौर पर पूछें, तो मुझे गेंदबाजों के प्रति भी सहानुभूति है।

गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए उचित नहीं है- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा कि इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए उचित नहीं है। इसलिए हमें गेंदबाजों को कुछ तो देना होगा ताकि कम से कम उनके पास कुछ करने के लिए हो। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज ने 400 रन का आंकड़ा पार किया। वेस्ट इंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 405 रन सात विकेट पर बनाए, लेकिन भारत ने साढ़े छह ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान ने खेली 223 की रनों की पारी

भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर रिकॉर्ड तोड़ 223 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रोहित शर्मा ने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए और भारत ने 43.3 ओवर में 408 रन बनाकर दो विकेट खो दिए। गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी की, जो पुरुषों के वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है। रोहित शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। बता दें कि वनडे इतिहास में 400 या उससे अधिक के लक्ष्य का यह दूसरा सफल पीछा था, इससे पहले 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रनों का ऐतिहासिक पीछा किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: भारत ने जीता 9वां गोल्ड, शूटिंग में नीरू और चेनई ने रचा इतिहास

Asian Games 2026: बुधवार को एशिया खेलों में भारत एक के बाद एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर रहा है। भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा और किनन चेनाई की जोड़ी ने बुधवार को आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित ट्रैप टीम शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही एक नया खेल रिकॉर्ड भी बनाया। ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।

ICC ODI Rankings: गिल नंबर-1 पर बरकरार, विराट कोहली की रैंकिंग में बड़ी छलांग; इन दो खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

शुभमन गिल वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहे, लेकिन भारतीय कप्तान को पूर्व कप्तान विराट कोहली से कड़ी टक्कर मिल रही है , जो लगातार रन बना रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast