इन पौधों को घर में लगाने से नहीं होता है सांपों का आवागमन, जानें इसके पीछे का राज़

इन पौधों को घर में लगाने से नहीं होता है सांपों का आवागमन, जानें इसके पीछे का राज़

दुनियाभर में कई तरह के पौधे पाए जाते है, जिनके अपने अलग-अलग फायदे होते है। जहां एक तरफ पौधों से औषधि भी बनाई जाती है। वहीं दूसरी तरफ पेड़-पौधों के विभिन्न भागों जैसे कि जड़, तना, पत्ती या फूल, फल इत्यादि का उपयोग विभिन्न रोगों के निदान के लिए किया जाता है। लेकिज आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले है जिसे घर में लगाने के बाद सांपों का आवागमन नहीं होता है।

बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सर्पगंधा पौधे का आता है। ये एक ऐसा पौधा है, जिसमें कई प्राकृतिक गुण छिपे हुए होते है। इसकी जड़ें पीले या भूरे रंग की होती है और इसकी पत्तियों का रंग चमकीला हरा होता है। सवोल्फिया सर्पेतिना इसका वैज्ञानिक नाम है। इस पौधे को लेकर हमेशा से ही दावा किया जाता है कि इसकी गंध इतनी अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर से भाग जाते है।

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरा नाम मगवौर्ट पौधे का आता है। इसमें बहुत ज्यादा सुगंध होती है। वैसे तो मगवॉर्ट को एक खरपतवार माना जाता है, लेकिन सांप इसको नापसंद करते है और इससे बचते है। हालांकि इस पौधे का बहुत अधिक रखरखाव किया जाता है। इसके साथ ही सोसाइटी गार्लिक एक ऐसा पौधा होता है जो घास की तरह दिखने वाला यह पौधा लगभग एक फुट ऊंचा होता है। इसकी खासियत है कि ये पौधा सर्दी और गर्मी दोनों को अच्छे से सहन कर लेता है। यह मूल रूप से दक्षिणी अफ्रीका का पौधा है। सांप को भगाने वाले गुणों के अलावा यह पौधा कई अन्य चीजों के लिए भी उपयोगी है।

Leave a comment