Search KhabarFast

Press ESC to close

सर्दियों में राजस्थान घूमने का है प्लान?, जयपुर- उदयपुर छोड़, इन 10 जगहों पर जरूर जाएं

सर्दियों में राजस्थान घूमने का है प्लान?, जयपुर- उदयपुर छोड़, इन 10 जगहों पर जरूर जाएं

Offbeat Places in Rajasthan: राजस्थान का नाम सुनते ही सबसे पहले जयपुर, उदयपुर और जोधपुर याद आते हैं। हर साल लाखों पर्यटक इन्हीं शहरों में घूमने आते हैं। लेकिन राजस्थान सिर्फ इन मशहूर शहरों तक ही नहीं है। यहां कई ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।सर्दियों का मौसम इन जगहों को घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप इस बार भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और अलग जगह जाना चाहते हैं, तो इन 10 ऑफबीट जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

1. बाड़मेर

बाड़मेर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों और पुराने किलों के लिए जाना जाता है। पहाड़ी पर बना बाड़मेर का किला पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यहां का जगदंबा माता मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। इतिहास और पुराने मंदिर देखने के शौकीन लोगों के लिए सर्दियों में बाड़मेर बेस्ट ऑप्शन है।

2. कुंभलगढ़

कुंभलगढ़ राजस्थान की सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यहां का किला अपनी विशाल दीवार के लिए दुनियाभर में मशहूर है। किले के अंदर कई मंदिर और पुरानी इमारतें हैं। पास ही कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य भी है, जहां कई तरह के जानवर और पक्षी देखे जा सकते हैं। यह महाराणा प्रताप की जन्मस्थली के रूप में भी जानी जाती है।

3. नरलाई

नरलाई एक खूबसूरत और शांत गांव है। यहां पुराने मंदिर, गुफाएं और करीब 1000 साल पुरानी बावड़ी देखने को मिलेगी। नरलाई पहाड़ी पर बनी सफेद हाथी की विशाल मूर्ति भी काफी खास है। झील किनारे घूमना, गांव की गलियों में समय बिताना और स्थानीय जीवन को करीब से जानना यहां का सबसे अच्छा अनुभव है।

4. बूंदी

बूंदी में इतिहास और खूबसूरती दोनों एक साथ मिलते हैं। यहां कई पुराने महल, किले और बावड़ियां हैं। तारागढ़ किला और गढ़ पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। बूंदी के पुराने घरों और गलियों की खूबसूरती भी देखने लायक है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा यह शहर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छा विकल्प है।

5. मंडावा

शेखावाटी इलाके में बसा मंडावा अपनी खूबसूरत हवेलियों और दीवारों पर बनी रंगीन पेंटिंग्स के लिए मशहूर है। यहां की पुरानी हवेलियों पर भगवान कृष्ण, लोककथाओं और पुराने समय के जीवन से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। मंडावा किला भी यहां का प्रमुख आकर्षण है। कला, संस्कृति और पुरानी इमारतों के शौकीनों को यह जगह जरूर पसंद आएगी।

6. करौली

करौली अपने मंदिरों, किलों और पुराने महलों के लिए जाना जाता है। यहां मदन मोहन मंदिर और कैलादेवी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इसके अलावा मंडरायल किला भी खास आकर्षणों में शामिल है। धार्मिक जगहों के साथ राजस्थान की पुरानी संस्कृति और इतिहास को करीब से देखने के लिए करौली जा सकते हैं।

7. देवगढ़

देवगढ़ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां बना देवगढ़ महल सबसे बड़ा आकर्षण है। पहाड़ियों और खूबसूरत नजारों के बीच स्थित यह महल राजस्थानी वास्तुकला की झलक दिखाता है। यहां हेरिटेज होटल में ठहरकर शाही अंदाज में छुट्टियां भी बिताई जा सकती हैं।

Also read: Kal Ka Mausam 21 November: साइक्लोन अकवन हुआ कमजोर...15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में बढ़ेगी ठंड; जानें कल का मौसम

8. कुलधरा

जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा एक पुराना और सुनसान गांव है। यह अपनी रहस्यमयी कहानियों और भुतहा गांव की पहचान के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि कभी यहां पालीवाल ब्राह्मण रहते थे, लेकिन 19वीं सदी में उन्होंने अचानक गांव छोड़ दिया था। आज यहां पुराने घरों के खंडहर और मंदिरों के अवशेष देखने को मिलते हैं। इतिहास और रहस्य में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह जगह खास है।

9. कुचामन

कुचामन अपनी रंगीन हवेलियों, खूबसूरत चित्रकारी और ऐतिहासिक किले के लिए जाना जाता है। यहां का कुचामन किला शहर की खूबसूरती को ऊपर से देखने का शानदार मौका देता है। किले के अंदर एक संग्रहालय भी है, जहां पुरानी चीजें और ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलती हैं।

10. जवाई

जवाई खासतौर पर वन्यजीव प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। यह इलाका ग्रेनाइट की बड़ी-बड़ी चट्टानों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां तेंदुओं को उनके प्राकृतिक ठिकानों के पास देखने के लिए सफारी की जाती है। जवाई बांध पर कई तरह के प्रवासी पक्षी भी दिखाई देते हैं। जंगल, वन्यजीव और रोमांच पसंद करने वालों के लिए जवाई बेस्ट है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO New Rule: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! अब खुद PF खाते में जमा कर सकेंगे अतिरिक्त पैसा, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा बड़ा फायदा

EPFO New Rule:अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने अपनी सैलरी से PF कटवाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से PF खाताधारकों को एक नई सुविधा मिल सकती है। इसके तहत कर्मचारी अपनी मर्जी से अपने PF खाते में अतिरिक्त पैसा जमा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें अपनी कंपनी या नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना होगा। EPFO ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अजित डोभाल को समन पर भड़का भारत, कहा - अमेरिका का मुकदमा पूरी तरह बेबुनियाद

Ajit Doval US Court Summon: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को जारी अमेरिकी अदालत के समन को सिरे से खारिज कर दिया है।यह समन खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से दायर एक दीवानी मुकदमे में जारी किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast