उत्तराखंड में मौजूद है चमत्कारी पत्थर, जिसे उठाने पर मिलता है देवताओं का आशीर्वाद

उत्तराखंड में मौजूद है चमत्कारी पत्थर, जिसे उठाने पर मिलता है देवताओं का आशीर्वाद

Miracle Ston: दुनिया में कई ऐसे रहस्य है, जिन पर से आज भी पर्दा नहीं उठ पाया है। उत्राखंड के पिथौरागढ़ में स्थित मोस्टमानू मंदिर में एक ऐसा पत्थर मौजूद है जिसे हर कोई नहीं उठा पाता है। जहां एक तरफ इस पत्थर को बेहद चमत्कारी माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि जो इस पत्थर को उठा लेता है उस पर मोष्टा देवता की कृपा बनी रहती है।

बता दें कि सिर्फ सच्ची श्रद्धा वाले लोग ही इस पत्थर को उठा सकते हैं, यह बात साबित भी हुई है, यहां बड़े से बड़े कद काठी वाले वेट लिफ्टर भी इस पत्थर को नहीं उठा पाते जबकि कोई सामान्य व्यक्ति इसे बड़ी आसानी से उठा लेता है। मोस्टमानू मेला पूरे 3 दिन तक चला जिसमें हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे और हजारों लोगों ने इस पत्थर को उठाने का प्रयास किया लेकिन 100 में से 10 से कम ही लोग इस पत्थर को उठा पाए। लोगों को मानना है कि सादियों पहले इस क्षेत्र में भयंकर अकाल पड़ा था जिससे हाहाकार मच गया था, अकाल से परेशान स्थानीय लोगों ने जब मोष्टा देवता की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया तब जाकर क्षेत्र में बारिश हुई। तभी से हर साल मोष्टा देवता के मंदिर में मेला का आयोजन होता आ रहा है। मेला का मुख्य आकर्षण देवता का डोला होता है, मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए जब डोला निकलता है तो डोले को कंधा देने के लिए भक्तों में होड़ मच जाती है।

वहीं मोष्टामाणू मेले में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लोगों का मानना है कि सदियों से चल आ रहा यह मेला लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का एक बेहतरीन ज़रिया है। मेले का एक अकर्षण कृषि यंत्र भी है, पहाड़ी क्षेत्र में किसानी कर रहे ग्रामीण मेले से पारंपरिक कृषि यंत्र खरीदते हैं, जिससे मेले में पहाड़ के कृषि जीवन की भी झलक देखने को मिलती है। हालांकि कृषि यंत्र के साथ-साथ स्थानीय फल-फूल,  किंरगाल की टोकरियां, चटाइयां, बर्तनों आदि वस्तुओं की मेले में खरीद होती है।

Leave a comment