Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट

हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरें सोमवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल 2.60 रुपए प्रति लीटर महंगा होकर 103 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 2.70 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 95.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बढ़ती कीमतों के कारण अधिकांश जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

सबसे अधिक पेट्रोल कीमत सिरसा में दर्ज की गई, जहां रेट 104.43 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा पंचकूला, रोहतक, फतेहाबाद और सोनीपत समेत कई जिलों में भी पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

शहरपुराने दाम (₹/लीटर)नए दाम (₹/लीटर)
पंचकूला101.03103.63
सिरसा101.73104.43
पानीपत99.60102.20
रोहतक100.40103.00
फतेहाबाद101.13103.73
सोनीपत101.09103.70
हिसार100.94103.54
कैथल100.18102.78
कुरुक्षेत्र100.17102.78

पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इस दौरान पेट्रोल के दाम कुल 7.37 रुपए  प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल में 3 रुपए प्रति लीटर, 19 मई को करीब 90 पैसे और दो दिन पहले 87 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। डीजल की कीमतों में भी इसी अवधि में लगातार इजाफा हुआ है।

हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार आने वाले समय में ईंधन पर और बढ़ोतरी कर सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले चार दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 25 मई से 2 जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौतपा के शुरुआती चार दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी, जबकि अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कई बैठकों में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को होने वाले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने जिलाधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast