Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के अंबाला में मिट्टी ठेके के विवाद में खूनी खेल, पोते ने दादी समेत परिवार पर बरसाईं गोलियां, 3 की मौत

हरियाणा के अंबाला में मिट्टी ठेके के विवाद में खूनी खेल, पोते ने दादी समेत परिवार पर बरसाईं गोलियां, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर के गांव बिचपड़ी गांव में मिट्टी खनन के ठेके के विवाद में पोते ने अपनी दादी इसरो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नारायणगढ़ अस्पताल में इलाज के लिये ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते चंडीगढ़ के सैक्टर 32 अस्पताल में रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया था। शहज़ादपुर के SHO ओम चंद ने बताया कि गोलियां लगने से इसरो देवी की मौके पर मौत हों गई और चाची सुनीता, चाचा महेंद्र और भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हों गए है। पुलिस के अनुसार, बिचपड़ी गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी मांगने को लेकर परिवार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम इसी बात को लेकर एक बार फिर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक तैश में आ गया और उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी अभिषेक ने अपनी दादी पर गोली चलाई। गोली लगते ही बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं और मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई संदीप, चाचा और चाची पर भी गोलियां दाग दीं। आनन -फानन में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

आज दो लोगों की हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। SHO के अनुसार इलाज के दौरान आज चाचा महेंद्र और आरोपी के बड़े भाई संदीप की भी मौत हो गई। आंख के पास गोली लगने से घायल उसकी चाची सुनीता का इलाज जारी है। फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर में पुलिस की टीम में आरोपी को खोजने में लगी हुई है और जल्दी उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले चार दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 25 मई से 2 जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौतपा के शुरुआती चार दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी, जबकि अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कई बैठकों में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को होने वाले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने जिलाधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast