Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: राष्ट्र प्रथम की भावना से विकसित बिहार-विकसित भारत का सपना होगा साकार: सम्राट चौधरी

Bihar News: राष्ट्र प्रथम की भावना से विकसित बिहार-विकसित भारत का सपना होगा साकार: सम्राट चौधरी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी में संगठनात्मक जिला पटना महानगर द्वारा आयोजित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026" के समापन सत्र में सहभागिता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार हैं। ऐसे प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने संगठनात्मक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष, संगठन विस्तार की यात्रा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों एवं बिहार में डबल इंजन सरकार के विकासात्मक प्रयासों को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

सेवा का संकल्प और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है तथा गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल विकास एवं युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों और विचारों को समाज के बीच ले जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें तथा विकसित बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।"राष्ट्र प्रथम" की भावना, सेवा का संकल्प और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के अंबाला में मिट्टी ठेके के विवाद में खूनी खेल, पोते ने दादी समेत परिवार पर बरसाईं गोलियां, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर के गांव बिचपड़ी गांव में मिट्टी खनन के ठेके के विवाद में पोते ने अपनी दादी इसरो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नारायणगढ़ अस्पताल में इलाज के लिये ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते चंडीगढ़ के सैक्टर 32 अस्पताल में रेफर किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast