Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले चार दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Weather: हरियाणा में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले चार दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 25 मई से 2 जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौतपा के शुरुआती चार दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी, जबकि अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 से 30 मई के बीच हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने, तेज हवाएं चलने, आंधी आने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर बदल सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा का अधिक तपना अच्छे मानसून का संकेत माना जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण जमीन तेजी से गर्म होती है, जिससे निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनता है और समुद्र से नमी वाली मानसूनी हवाएं भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आकर्षित होती हैं। हालांकि यदि इस दौरान लगातार बारिश होती है तो जमीन की गर्मी कम हो जाती है, जिससे मानसून कमजोर पड़ सकता है या देर से पहुंच सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार नौतपा केवल धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि पृथ्वी और सूर्य की स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसका भारतीय मानसून और कृषि व्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इस अवधि में पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर अधिक झुका रहता है, जिससे सूर्य की सीधी किरणें राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों पर पड़ती हैं।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

विभिन्न जिलों का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
सिरसा46.0°C29.0°C
रोहतक44.0°C23.2°C
हिसार43.8°C25.1°C
जींद43.8°C27.9°C
मेवात43.5°C29.3°C
रेवाड़ी42.4°C25.3°C

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Success Story: हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, ISRO में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Haryana News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में रिसर्च ऑफिसर बनीं मनीषा कौशिक के नैनिहाल कसूहन में खुशी मनाई गई। मनीषा के मामा के मकान पर ग्रामीणों ने पहुंच कर बधाई दी तो लड्डू बांट कर मुंह मिट्ठा करवाया गया। सफीदों के गंगोली गांव की मनीषा शर्मा का नैनिहाल कसूहन गांव में है। कसूहन गांव की पंचायत द्वारा जल्द गांव में मनीषा कौशिक के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित किया जाएगा।  पूरे हरियाणा में मनीषा कौशिक का ही चयन इसरो में रिसर्च ऑफिसर के पद पर हुआ है।

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कई बैठकों में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को होने वाले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast