Search KhabarFast

Press ESC to close

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कई बैठकों में होंगे शामिल

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कई बैठकों में होंगे शामिल

Nitin Nabin Uttarakhand Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को होने वाले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक व सादगीपूर्ण तरीके से 25 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देहरादून पहुंचेंगे नितिन नवीन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नितिन नवीन 28 मई को शाम 4:35 बजे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। यहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद मंत्रियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। दौरे के दूसरे दिन 29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

होगी कई अहम बैठकें 

इसके बाद राजपुर रोड स्थित एक होटल में कई अहम बैठकों का दौर चलेगा। सुबह 11 बजे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। दोपहर दो बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा की जाएगी। शाम चार बजे नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत पदाधिकारियों तथा ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन

दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह डाकरा बूथ अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे और बूथ समिति व दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बाद में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिंहनीवाला में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Also read: उत्तराखंड के सीएम धामी ने जिलाधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Success Story: हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, ISRO में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Haryana News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में रिसर्च ऑफिसर बनीं मनीषा कौशिक के नैनिहाल कसूहन में खुशी मनाई गई। मनीषा के मामा के मकान पर ग्रामीणों ने पहुंच कर बधाई दी तो लड्डू बांट कर मुंह मिट्ठा करवाया गया। सफीदों के गंगोली गांव की मनीषा शर्मा का नैनिहाल कसूहन गांव में है। कसूहन गांव की पंचायत द्वारा जल्द गांव में मनीषा कौशिक के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित किया जाएगा।  पूरे हरियाणा में मनीषा कौशिक का ही चयन इसरो में रिसर्च ऑफिसर के पद पर हुआ है।

Haryana Weather: हरियाणा में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले चार दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 25 मई से 2 जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौतपा के शुरुआती चार दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी, जबकि अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast