केजरीवाल के पिटारे से दिल्ली की जनता को क्या मिला, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

केजरीवाल के पिटारे से दिल्ली की जनता को क्या मिला, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

Delhi Budget 2023-24: देश की राजधानी दिल्ली का आज वित्त मंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया याद किया। इस बार में दिल्ली का बजट 78,800 करोड़ का पेश किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के विकास के लिए कई बड़े ऐलान भी किए है।

इस बार दिल्ली के बजट की थीम ‘साफ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली’। सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी थीम बेस्ड बजट पेश करती रही है, पहला बजट ‘स्वराज’ थीम पर रखा गया था। अशोक ने कहा कि दिल्ली के तीन कूड़े के ढेर को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही ’29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, 2023 के अंत तक 1600 ई-बसें शामिल की जाएंगी।

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहाकि दिल्ली बजट 2023 स्वास्थ्य और शिक्षा पर सामान्य ध्यान देने के अलावा राजधानी के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने 26 नए फ्लाईओवर, पुल और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव दिया है वह तीन अद्वितीय डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनाएगी।

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा, ‘राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों को साफ और धूल मुक्त रखने के लिए कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, 210 वॉटर स्प्रिंकलर सह एंटी स्मॉग मशीनें दिल्ली सरकार द्वारा लगाई जाएंगी।

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के बजट में स्वच्छ यमुना और कचरे के सभी 3 पहाड़ों को हटाने के लिए 6-सूत्रीय कार्य योजना पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो साल में तीनों कूड़े के ढेर हटा दिए जाएंगे।

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा, ‘9 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं, 4 इस साल चालू होने वाले हैं। अस्पताल में बिस्तर की संख्या 14,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की योजना है।

Leave a comment