
Pathaan: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले से ही रिकार्ड बना रही है। जवान ने एडवांस बुकिंग को लेकर पहले ही रिकार्ड बना दिया है वहीं जवान ने एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। जिसकी जानकारी शाहरुख खान के फैन पेज ने दी है।
फिल्म ने बनाया रिकार्ड
दरअसल, गेयटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो लगाया गया है। ये शो लगाकर जवान ने नया रिकार्ड बना लिया है। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा है कि वह सुबह का शो ऑर्गनाइज करवाने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख खान के फैन क्लब ने पठान के समय भी इतिहास रचा था। उन्होंने सुबह 9बजे का शो बुक किया था। अब जवान के लिए सुबह 6बजे का शो बुक करने जा रहे हैं।
शाहरुख साथ नजर आएंगे ये एक्टर्स
वहीं जवान की बात करें तो ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।वहीं इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो करती नजर आएंगी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।
Leave a comment