Pasta Side Effects: अगर आप भी हैं पास्ता Lover, तो इन बातों को ना करें नजरअंदाज

Pasta Side Effects: अगर आप भी हैं पास्ता Lover, तो इन बातों को ना करें नजरअंदाज

Health Tips: फास्टफूड और तला-भुना खाना आजकल की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। समय की बचत और टेस्ट के चलते लोग फास्टफूड के बड़े शौकीन है। फास्टफूड में लोगों को क्रीमी पास्ता बहुत पसंद आता है लेकिन यही लजीज पास्ता आपके लिए बड़ी स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

हाई कैलोरी से भरपूर पास्ता भले ही आपको दिनभर के ऊर्जा देता हो लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां का कारण बनता है, जैसे वजन बढ़ना, डायबिटीज और अन्य कई समस्यां। ऐसे में अगर आप भी पास्ता लवर हैं और आए दिन पास्ता खाते हैं तो आपके लिए हमारी ये स्टोरी बहुत काम आने वाली है।

वजन का बढ़ना 
 
अगर आप रोजाना पास्ता खाते हैं तो आपके वजन का तेजी से बढ़ना लाजमी है। दरअसल, पास्ता एक हाई कार्ब्स और हाई कैलोरी वाला फ़ूड है। जिसको रोजाना खाने से वजन अचानक ही बढ़ सकता है। साथ ही अगर आपका वजन पहले से बढ़ा हुआ है, तो यह आपके लिए और भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में पास्ता खाना चाहिए।
 
 
न्यूट्रिएंट्स की कमी
 
पास्ता का जरुरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, पास्ता के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं, बल्कि कई बीमारियां भी हो सकती हैं। 
 
डायबिटीज  
 
लगातार पास्ता खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि पास्ता में कुछ ऐसे कारक मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज का स्तर बढ़ा सकते हैं। उच्च कार्बोहाइड्रेट आहार को ज्यादा खाने डायबिटीज बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज से बचने के लिए और डायबिटीज के मरीजों को पास्ता बहुत अधिक नहीं खाना चाहिए। 
 
हार्ट की समस्या
 
अगर आप ज्यादा मात्रा में पास्ता खा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। खासकर वाइट पास्ता खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, हाई प्रोसेस्ड फूड खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप पास्ता खाना भी चाहते हैं, तो गेहूं या सूजी से बना पास्ता ही खाएं।

Leave a comment