Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: यमुनानगर में छेड़छाड़ के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति

HARYANA NEWS: यमुनानगर में छेड़छाड़ के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर के गांव दढ़वा माजरी में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब ढेहा बस्ती में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला जब एक लड़की दुकान से सामान लेकर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई। जब इस घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन कई दिनों तक चले तनाव के बाद आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।

हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झगड़े के दौरान कई घरों में तोड़फोड़ हुई और कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की थाना सदर जगाधरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी के हाथ पर मामूली चोट आई है। एक एसआई की बाजू पर नाखून से चोट के निशान हैं। दोनों ओर से पत्थर बाजी में पुलिस के ऊपर भी पत्थर और ईटे बरसाई गई। दोनों गुटों को शांत कराने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

इस घटना में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है।फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें