राजधानी दिल्ली में बड़ी लूट, पिस्टल के बल पर करीब डेढ़ करोड़ का सोना लूट लिया, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में बड़ी लूट, पिस्टल के बल पर करीब डेढ़ करोड़ का सोना लूट लिया, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस से महज 50कदम दूर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यापारी को टक्कर मारकर पिस्टल के बल पर करीब डेढ़ करोड़ का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण डीसीपी ऑफिस के पास हुई इस वारदात से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अनेश बंसल अपने बेटे के साथ चांदनी चौक स्थित दुकान से सोना लेकर शाहदरा स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सीलमपुर इलाके में पहुंचे, पीछे से आई स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए।

घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी

इसी दौरान कार से उतरे बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनके पास रखा करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a comment