Search KhabarFast

Press ESC to close

छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, 9वीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल; 10वीं क्लास के बच्चों को लैपटॉप

छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, 9वीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल; 10वीं क्लास के बच्चों को लैपटॉप

Laptop For Delhi's Students: दिल्ली सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया है। बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। दिल्ली सरकारी की तरफ से छात्र-छात्राओं को भी तोहफे दिए गए हैं।

बजट पेश करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि 9वीं कक्षा के छात्राओं को साइकिल दिया जाएगा। इसके लिए 90 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा 10वीं क्लास के मेधावी छात्र को लैपटॉप दिया जाएगा। उसके लिए 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 

बच्चों के लिए अनमोल योजना

दिल्ली सरकार ने नवजात शिशुओं की शुरुआती जांच के लिए विशेष योजना समिति का ऐलान किया है। इसका नाम अनमोल योजना रखा गया है। इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। योजना के जरिए दिल्ली के अस्पतालों में जन्मे बर बच्चे की 56 प्रकार की मेडिकल जांच फ्री होगी। दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने पहला सैन्य स्कूल खोलने का भी ऐलान किया है। अभी तक दिल्ली में कोई सैनिक स्कूल मौजूद नहीं है। दिल्ली में 650 नए आयुष्मान केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत बिजली सब्सिडी जारी रहेगी।

स्कूलों के लिए फंड

दिल्ली के स्कूलों के लिए 19148 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है। जिसमें 200 करोड़ रुपए स्कूल भवन निर्माण और विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही अगले एक साल में स्मार्ट क्लासेस की संख्या को 8777 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाओं को दिए जाएंगे 1500 रुपए

सीएम रेखा ने कहा कि उनके पास जो विभाग है उसके लिए 7406 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। दिल्ली की महिलाओं को 1500 रुपए महीने देने का ऐलान किया गया है। लाडली बहना योजना की तरह महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ फंड रखा गया है। पात्र महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार एक कमेटी बनाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast